मिर्जापुर में जुआरी की मौत को भुनाने पहुंचे राहुल

Congress general secretary Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जावेद नामक युवक के गंगा में छलांग लगाने को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। राज्‍य में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस इस घटना को अल्पसं यकों के वोट बैंक के जोड़ कर देख रही है। तीन दिन पहले हुए इस हादसे के बाद कई कांग्रेसी नेता यहां का दौरा कर चुके हैं, इसी बीच कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मिर्जापुर पहुंचे।

राज्‍य के मिर्जापुर जिले के चिलखाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मलाघरपुर गांव जुआ खेलने वालों की जब पुलिस ने घेराबंदी की तो जावेद नामक व्यक्ति पुलिस से बचने के लिए गंगा में कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में उमाशंकर व संजय नामक दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। यहां इस घटना को लेकर विरोध- प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

पुलिस प्रशासन जहां बढ़ते विरोध को शान्त करने में नाकाम साबित हो हरी है वहीं विभिन्न राजनेताओं ने यहां का दौरा कर राजनीति शुरू कर दी है। सपा नेता इस सिलसिले में मिर्जापुर आये और जावेद के घर भी गये। वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर अपनी राजनीति गर्माने में जुट गयी है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता यहां पहले ही पहुंच चुके है। अब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं।

इससे पहले उन्होंने मानिकपुर में चौपाल लगायी और लोगों से मनरेगा के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां यह योजना अच्छे ढंग से चल रही है जबकि सर्वाधिक लूट उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश में माफियाओं और गुण्डों के बोलबाले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में वह एक उद्योगपति को लाये थे जिसने वहां उद्योग भी स्थापित किया था लेकिन माफियाओं और गुण्डों की वजह से वह चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+