आडवानी ने फिर किया पीएम पर 2जी वार

गौरतलब है कि इस नोट में कहा गया था कि साल 2008 में तब के वित्त मंत्री पी चिदंबरम टूजी घोटाले को रोक सकते थे। आडवाणी ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह टूजी मामले में अपनी सहयोगी पार्टी द्रमुक को बलि का बकरा बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में हो रहे हर तरह के भ्रष्टाचार के लिए आप अपनी एक सहयोगी पार्टी को बलि का बकरा बनाने का प्रयास नहीं कर सकते।
भ्रष्टाचार के लिए अपनी किसी भी सहयोगी पार्टी के मुकाबले कांग्रेस कम जिम्मेदार नहीं है। आडवाणी ने कहा कि किसी भी सहयोगी पार्टी के लिए मेरे दिल में सहानुभूति नहीं है। मैं आशा करता हूं कि इस बार जब संसद का सत्र शुरू होगा तो देश और संसद के सामने सभी तथ्यों को रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications