गोलीकांड के विरोध में हिसार रहा बंद

हिसार जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना, गुरू जंभेश्वर मार्केट के प्रधान जगन्नाथ चुघ, हजकां नेता रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, रामनिवास राड़ा, इनेलो नेता उमेद लोहान, हनुमान ऐरन, भाजपा नेता प्रो. कृष्ण लाल रिण्रवा, डॉ. कमल गुप्ता, महावीर प्रसाद, रवि सैनी, माकपा नेता, प्रदीप सिंह एडवोकेट, शकुन्तला जाखड़, विक्रम मित्तल, अनिल शर्मा, एम.पी. मनचंदा, कर्मचारी नेता आर.सी. जग्गा, एम.एल. सहगल, जिला पार्षद सुरेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य बाजारों में जुलूस की शक्ल में प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बंद में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की विफलता के परिणाम स्वरूप व्यापारी व शहर के तमाम नागरिक असुरक्षित हैं। पिछले 8 माह में शहर गुंडागर्दी को लेकर सड़कों पर है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पूर्णतय विफल रही। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की निंदा करते हुए गुंडागर्दी पर ठोस कदम उठाने की मांग की।
सभा को हिसार जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना, सर्वजीत कौर, डी.आर. मनचंदा, कै. प्रेम प्रकाश, डॉ. लवकेश टुटेजा, सोमदत्त वकील, राम अवतार सुलचानी, महावीर शर्मा, कृष्णा यादव, रवि आहूजा, नंद किशोर चावला, सुरेश शर्मा, सुरेन्द्र मान, रामपाल नैन ने संबोधित किया। जंभेश्वर मार्केट के प्रधान जगन चुघ ने कहा कि धरना समाप्त कर प्रशासन को समय देते हुए आगामी आंदोलन की घोषणा 3 नवंबर को की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications