हरियाणा को मिला शताब्दी ट्रेन का तोहफा

इस नई उपलब्धि के लिए खासे उत्साहित सांसद दीपेन्द्र हुड्डा पांव में लगी चोट के बावजूद 4 नवंबर को इस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाने के उपलक्ष्य में हो रहे समारोह में भाग लेंगे तथा अपने संसदीय क्षेत्र रोहतक से दिल्ली तक टे्रन में यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुछ समय पहले रेलवे बोर्ड के चैयरमैन को भी पत्र लिखकर उक्त रूट पर शताब्दी चलाने की मांग की थी।
सांसद हुड्डा ने शताब्दी शुरू करने के लिए पैरवी करते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष तर्क रखते हुए कहा था कि हरियाणा के इस मार्ग पर एक भी शताब्दी टे्रन नहीं है और प्रदेश को लोगों को इस टे्रन की बड़ी जरूरत है। चूंकि लुधियाना एक बड़ा व्यापारिक केंद्र ही नहीं है बल्कि वहां विभिन्न उद्योगों व केंद्रीय सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठान है।
इस रूट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रदेश के लोगों का आवागमन बिजनेस, शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं के लिए होता है, उक्त रूट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को भी कवर करता है। यह भी गौर लायक है कि इस ट्रेन से प्रदेश के उन लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित दिल्ली सरकार, केंद्रीय सरकार व निजि क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में हर दिन पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी रेल सेवाओं के मामले में दिल्ली-लुधियाना के बीच शताब्दी की स्वीकृति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से हरियाणा के लोगों को लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications