कश्‍मीरियों को सही राह दिखाने निकला गूगल

g kashmir
भले ही सरकार जम्‍मू कश्‍मीर की अनदेखी कर रहीं हो मगर विश्‍व की बहुराष्‍ट्रीय सार्वजनिक कंपनी गूगल ने जम्‍मू कश्‍मीर की ओर रूख करते हुए वहां के छात्रों और व्‍यापारियों के साथ आम जनता को तकनीकी जानकारी देने का बेड़ा उठाया है। इसके लिए गूगल इंक ग्‍लोबल स्‍तर पर अमेरिकन चैरिटी कार्प के साथ मिलकर जी कश्‍मीर नाम से जम्‍मू कश्‍मीर में एक इवेंट आर्गनाइज्‍ड करेगी, इस इवेंट के जरिए गूगल कश्‍मीरी छात्र-छात्रों, व्‍यापारियों, डेवलपर, के अलावा कई लोगों से सीधे मिल सकेगी। जीकश्‍मीर की वेबसाइट।

हम आपको बताते चलें गूगल पूरे विश्‍व में दस लाख से ज्‍यादा सर्वरों को संचालित करता है। इस इवेंट के द्वारा गूगल वहां के लोगों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का प्रयास करेगी साथ ही इवेंट में व्‍यापारियों को डिजिटल तकनीक की मदद से अपने व्‍यापार को बढ़ाने के उपाए भी सुझाए जाएंगे। इवेंट से पहले गूगल की तरफ से आठ लोगों के दल ने कश्‍मीर घाटी का दौरा भी किया।

मर्सी कॉप के प्रोजेक्‍ट मैनेजर गौहर भट्ट ने इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए कहा यह इवेंट पूरी तरह से गैर सरकारी है जिससे तहत छात्रों, व्‍यापारियों के अलावा अन्‍य लोगों को गूगल की सर्विस को प्रयोग कर के लाभ कमाने की जानकारी दी जाएगी।यह इवेंट जम्‍मू कश्‍मीर में 3 नवंबर को एसके इंटरनेशनल कन्‍वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा यू ट्यूब भी गूगल की तरह कश्‍मीर के छात्रों और व्‍यापारियों को एक्‍पर्ट एडवाइस के जरिए तकनीक के प्रयोग का लाभ उठाने की जानकारी देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+