डेरा प्रेमियों ने चमकाई गुलाबी नगरी

Dera Sachcha Sauda Chief
जयपुर। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए सफाई महा अभियान 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' की दूसरी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में डेरा प्रमुख संत गुरमीत सिंह ने स्वयं सफाई कर अभियान की शुरूआत की। त्रिमूर्ति सर्किल से आरंभ हुए सफाई महा अभियान के अवसर पर सर्वप्रथम संत गुरमीत सिंह ने शहीद पुलिस कर्मियों के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जयपुर के सांसद महेश जोशी, मेयर ज्योति खंडेलवाल व नगर के गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने महा अभियान में शामिल होने आए लाखों श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। सफाई महा अभियान के आरंभ अवसर पर संत गुरमीत सिंह ने 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़े, तत्पश्चात उन्होंने स्वयं अपने पावन कर कमलों से झाडू लगाकर तथा हरी झंडी दिखलाकर महा अभियान का आगाज किया।

उन्होंने महा अभियान में शामिल होने के लिए सेवादारों को अपने पावन आशीर्वाद से लाभांवित करते हुए उन्हें मानवता भलाई कार्यों में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो अपने शरीर की चिंता छोड़कर दूसरों के लिए सोचता है, उनके लिए भगवान न अंदर कमी छोड़ते है और न बाहर कमी छोड़ते है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज का पावन जन्ममाह नवम्बर माह आरंभ हो चुका है तथा इस बार पहला भंडारा भी जयपुर में ही किया जा रहा है, इसलिए इस पावन दिवस को साध संगत ने जयपुर में ही सफाई महा अभियान चलाकर मनाया है।

3 लाख सेवादार लगे इस अभियान में

डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन ने बताया कि इस एक दिवसीय सफाई महा अभियान में डेरा सच्चा सौदा के करीब 3 लाख सेवादार महिलाएं व पुरूषों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सफाई महा अभियान को लेकर पूरी जयपुर को 8 जोनों तथा 77 वार्डों में बांटा गया है। सफाई अभियान के प्रबंधों के लिए एक 32 सदस्यीय सैंटर कमेटी बनाई गई है।

प्रत्येक जोन में 12 मैंबरों की डयूटियां लगवाई गई है तथा प्रत्येक वार्ड में 7-7 सदस्यों की सुपरविजन कमेटियां गठित की गई है, जिनके दिशा निर्देशन में सफाई महा अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि जयपुर को मोती डूंगरी जोन, आमेर जोन, सिविल लाईन जोन, सांगनेर जोन, विद्यासागर जोन, हवा महल इस्ट जोन, हवा महल वेस्ट जोन तथा मानसरोवर जोन में बांटा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+