10 फीसदी महंगा हुआ दिल्ली-नोएडा का सफर, मगर ट्रैफिक जाम फिर भी

खुले पैसे की समस्या के कारण सुबह से ही एक रुपये और दो रुपये की खुले सिक्के नहीं होने के कारण डीएनडी पर नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने वाली गाड़ियों का जाम लगना शुरू हो चुका है। जबकि, डीएनडी प्रशासन ने खुले पैसे का इंतजाम तो किया है लेकिन लोगों को डीएनडी पार करने में ज्यादा समय लगने लगा है। कार के लिए जहां अब तक आपको 20 रूपए देने होते थे वो बढ़ाकर 22 रुपए कर दिए गए हैं और दोपहिया वाहन के लिए ये रकम अब 11 रुपए हो गई है।
डीएनडी से रोज आनेजाने वाले लोगों का कहना है कि नोएडा अथॉरिटी का ये कदम आम लोगों की जेब पर तो भारी पड़ ही रहा है लेकिन ज्यादा परेशानी खुले पैसों को लेकर हो रही है। खुले पैसों को लेकर जाम लग जा रहा है। डीएनडी फ्लाइवे मैनेजमैंट ने नोएडा अथॉरिटी को दलील दी थी कि पिछले 3 साल से टोल टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया गया है। इसलिए अब टोल टैक्स 25 फीसदी तक बढ़ा दिया जाए लेकिन अथॉरिटी के दबाव में टोल टैक्स में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
अब इस स्थिति में लग रहा है कि सरकार जल्द ही इसमें बढ़ोत्तरी कर इसे राउंड अंक ले जाएगी। या दूसरा विकल्प है कि पहले की तरह 20 और दस रुपये की व्यवस्था जारी रखी जाए। अधिकारियों के मुताबिक सरकार स्मार्ट कार्ड के विकल्प पर भी विचार कर रही है। दुनिया में ज्यादातर जगहों पर इसके लिए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल होता है। लोग सिर्फ कार्ड दिखाएंगे, कंप्यूटर में सब कुछ दर्ज हो जाएगा। स्मार्ड कार्ड का पेमेंट आन लाइन खुद जा कर भी कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications