चीन ने किया मानवरहित अंतरिक्ष यान शेनझोउ-8 का प्रक्षेपण

यान को गोबी मरूस्थल में स्थित जियूकन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से आज सुबह प्रक्षेपित किया गया। इस यान को मार्च-2एफ राकेट के जरिये निर्धारित कक्ष में पहुंचाया गया। शेनझोउ-8, 29 सितंबर को प्रक्षेपित किए गए तियानगोंग-1 अथवा दिव्य महल की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि शेनझोउ-8 अगले दो दिन में तियानगोंग-1 से जुड़ जाएगा। यदि यह अभियान सफल रहा तो करीब 2020 तक चीन के स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन संचालन का रास्ता खुल जाएगा।
इसके साथ ऐसा करने वाला चीन, अमेरिका और रूस के बाद विश्व का तीसरा देश बन जाएगा। यह मीर के बाद विश्व का दूसरा अंतरिक्ष प्रयोगशाला होगा। मीर को 2001 में रूस द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। शेनझोउ-8 पृथ्वी की सतह से करीब 343 किलोमीटर की उंचाई पर जुड़ेगा। यह जुड़ने के दो परीक्षण करने के बाद वापस पृथ्वी पर आ जाएगा। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रवक्ता वू पिंग ने बताया कि चीन और जर्मनी के वैज्ञानिक शेनझोउ-8 अंतरिक्ष यान में जीव विज्ञान से जुड़े 17 परीक्षण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications