भंवरी देवी मामले में सीबीआई को मिले कई अहम दस्तावेज

अधिकारियों ने हालांकि कल सोहन लाल बिश्नोई के तिलवासनी गांव स्थित घर पर छापेमारी में इस सीडी की बरामदगी से इंकार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने कल रात से बिश्नोई के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की है। इस टीम ने भंवरी के पति अमरचंद, वीडियो एल्बम के निर्माता राजेश परिहार सहित इस मामले से जुडे कई अन्य लोगों से भी सवाल जवाब किए हैं। फिलहाल न्यायिक हिरासत में चल रहे बिश्नोई ने एक सितंबर को कथित रूप से भंवरी को कुछ भुगतान के संबंध में बुलाया था।
इसी दिन से भंवरी लापता हो गईं। सीबीआई ने कल भंवरी की मौजूदगी के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रूपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। भंवरी जोधपुर जिले से करीब 120 किमी दूर जालीवाडा गांव के उपकेन्द्र में नर्स के रूप में काम करती थीं। उनके पति अमरचंद ने आरोप लगाया है कि मदेरणा और उनके सहयोगियों के इशारे पर भंवरी का अपहरण किया गया। इस मामले में नाम सामने आने पर मदेरणा को मंत्री पद से हटाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications