रेप मामले में असांजे भेजे जायेगें स्वीडन : लंदन हाईकोर्ट

Julian Assange
लंदन। एक बड़ी खबर विकिलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे से जुड़ी हुई है। अब से थोड़ी देर पहले लंदन हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि विकिलिक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को यौन उत्पीड़न के सिलसिले में ब्रिटेन से स्वीडन भेजा जायेगा। हाईकोर्ट ने जूलियन की अर्जी को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है।

आपको बता दें कि असांजे के ऊपर एक महिला के साथ रेप और दूसरी लड़की के साथ उत्पीड़न का आरोप है। जिसकी जांच के लिए के असांजे को स्वीडन को भेजा जायेगा। गौरतलब है कि 40 वर्षीय असांजे पर उसके विकिलीक्स संगठन में काम करने वाली दो पूर्व महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

हालांकि असांजे हमेशा से कहते आये हैं कि उनके साथ जबरदस्ती और जानबूझकर कर ऐसा किया जा रहा है। जिन दो महिलाओं का नाम लिया जा रहा है, वो दोनों ही बालिग थीं और असांजे ने उनसे संबध उनकी मर्जी के हिसाब से ही बनाये थे। दोनों से ही रिश्ते बनाते समय कोई जबरदस्ती नहीं की गयी थी। असांजे का कहना है कि उनकी वेबसाइट की वजह से कई खूफिया जानकारी लोगों को पता चल गयी जिसके कारण उनसे बदला लेने के मकसद से यह काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+