भंवरी देवी सीडी कांड : सीबीआई ने घोषित किया 5 लाख ईनाम
जयपुर। राजस्थान के भंवरी देवी प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में सीबीआई के सामने एक नये शख्स ने दावा किया है कि उसने पूर्व मंत्री मदेरणा और भंवरी के बीच संबंधों की विवादिक सीडी खुद देखी है, जिसमें दोनों ही अश्लील मुद्रा में थे। अपना नाम कानाराम देवड़ा बताने वाले इस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह भंवरी देवी के काफी करीब था। भंवरी ने कानाराम को यह सीडी इसलिए दिखायी थी क्योंकि उसे वो सच बता सके कि उसके साथ क्या हुआ। कानाराम का कहना कि पूरी सीडी करीब 48 मिनट की थी।
इसे जरूर क्लिक करें : 20 साल पहले भी थी एक भंवरी देवी, उसका भी हुआ था गैंगरेप
इससे पहले इस मामले में शाहबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट के बाद कुछ ऐसे राज उगलने की खबर है जो राजस्थान राजनीति को हिलाकर रख सकता है। मालूम हो कि बीते 25 अक्टूबर को सीबीआई शाहबुद्दीन को दिल्ली लेकर आई थी और फिर उससे पूछताछ के बाद उसे जोधपुर वापस छोड़ दिया गया था। वैसे आपको बता दें कि भंवरी केस में सीबीआई ने पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया है।
गौरतलब है कि भंवरी देवी के पति ने मदरेणा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। कि मंत्री ने ही उसकी बीवी को अगवा करवा लिया और शायद उसकी हत्या भी हो गयी है। महिपाल मदेरणा का नाम छत्तीस वर्षीय नर्स के बलात्कार का भी आरोप है। भंवरी देवी जोधपुर ज़िले के जलीवाडा गांव से सितंबर से ही लापता हैं।













Click it and Unblock the Notifications