छठे चरण की रथयात्रा पर निकले अखिलेश

Samajwadi Party state president Akhilesh Yadav
लखनऊ। रथयात्राओं के जरिए समाजवादी पार्टी का चुनावी अभियान जारी है। प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं का दौरा कर चुके सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलावार से छठे चरण की रथयात्रा का शुभार भ किया।

प्रदेश में अगले साल फरवरी में संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने यात्रा के पहले चरण की शुरूआत पिछले 12 सित बर को की थी। इस दौर के दौरान की शुरूआत वह बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं। यात्रा के चरण में वह फैजाबाद के मिल्कीपुर, अयोध्या और बीकापुर विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। दूसरे दिन वह सपा प्रदेश अध्यक्ष गोंडा जिले के तरबगंज, कर्नलगंज और कटरा बाजार में सभाओं को संबोधित करेंगे।

छठे चरण की यात्रा आगामी पांच नव बर तक चलेगी। वहीं यात्रा का अगला चरण बारह नव बर से शुरू होगा जो 19 नव बर तक चलेगा। सातवें चरण की यात्रा भी फैजाबाद से ही शुरू होगी जो बस्ती और संतकबीरनगर जिलों में जायेगी। पहले चरण में तीन दिन तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव और कानपुर के विधानसभा क्षेत्रों में गये थे।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस यात्रा का सफल बताते हुए कहा कि पहले पांच चरण में यात्रा खासी सफल रही और उसमें भीड़ भी अच्छी खासी जुटी। जुटी भीड़ को पार्टी अपने लिये अच्छा संकेत मान रही है और प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि अगले एक दो चरण में पार्टी अपनी जड़ों को और मजबूत कर लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि युवा नेता अखिलेश को चुनावी कमान सौंपने से युवा वर्ग सपा की ओर आकर्षित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+