Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एफ1 रेस ग्रेटर नोयडा के किसानों के साथ मजाक: सपा

Samajwadi Party supremo Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न हुई फार्मूला वन रेस को लेकर समाजवादी पार्टी ने राजनीति शुरू कर दी है। हालांकि इस रेस से देश को लाखों रुपये की विदेश पूंजी का लाभ हुआ लेकिन सपा ने इस बात को दरकिनार करते हुए कहा कि यह रेस किसानों के साथ क्रूर मजाक है। सपा प्रवक्ता का कहना है कि इस रेस के लिए तैयार किए गए सर्किंट में किसानों से हड़पी गयी 875 एकड़ जमीन का प्रयोग किया गया जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि फार्मूला वन रेस के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की मौजूदगी ग्रेटर नोयडा के किसानों के साथ किया गया सरकार का मजाक है।

सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की दौलतमंदों के खेल में दिलचस्पी है लेकिन दलित व किसानों से उनका कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में बीमारी, तंगहाली और कर्ज के शिकार दलितों को मायावती सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। मायावती ने बड़े पूंजीपति घरानों से दोस्ती के लिये इस खेल में सक्रिय दिलचस्पी दिखायी है। सपा ने आरोप लगाया कि बहुजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा देने वाली बसपा सरकार न तो बहुजन की है और न ही सर्वजन की। उनका कहना है कि किसानों की जमीन छीनकर बड़े बिल्डरों से मोटा कमीशन लेकर बांटने का काम यह सरकार सत्तासीन होने से बाद से करती आ रही है। जब भी इसके खिलाफ किसी ने आवाज उठायी तो सरकार ने उसका दमन कर दिया।

सपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फार्मूला वन रेस के बहाने मायावती ने अपने चेहते उद्योगपति जेपी समूह को उपकृत किया है। इसका उदाहरण है कि सरकार ने जेपी समूह इस रेस के लिये तमाम टैक्सों में छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका जवाब देना होगा कि आखिर आम जनता के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी कब तक चलती रहेगी। साथ ही जनता से अपील कि वह सरकार की कथनी व करनी को पहचाने तथा आगामी चुनाव में इन बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान करे। यदि सरकार जनता की हितैषी होती तो शायद यह रेस न होती बल्कि किसानों व गरीबों के लिए कोई योजना शुरू होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+