जेल में पति कोड़ा के पीटने से आहत गीता ने दर्ज करवायी एफआईआर

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के सदर थाने में मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने सोमवार की देर रात पुलिस को एक शिकायत पत्र सौंपा। गीता ने शिकायत पत्र में जेल के अधिकारियों के पर आरोप लगाया है और कहा है कि यह सब कुछ सोची समझी चाल थी। हालांकि गीता कोड़ा ने किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के सवाल पर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस शिकायत पर किसी भी तरह का प्राथमिक दर्ज करने से पहले वरिष्ठ अधिकरियों से सलाह ली जायेगी उधर गीता कोड़ा ने मीडिया के समक्ष यह आरोप लगाया कि रांची जिला प्रशासन घटना की सही जानकारी नहीं देकर इसे शांत करने का प्रयास कर रही है।
मालूम हो कि सोमवार को जेल के गार्डों ने मधु कोड़ा और उनके साथ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामने में जेल में बंद दो पूर्व मंत्रियों के साथ मारपीट की थी। दोनों पूर्व मंत्रियों को तो ज्यादा चोटें नहीं आई मगर कोडा का हाथ टूट गया था। कोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दोनों पूर्व मंत्री सामान्य हैं। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जब से जेल में आये थे तभी से यहां अच्छे खाने की मांग को लेकर वह विरोध जताते रहे थे। वो कुछ दिनों से जेल के अंदर ही धरने पर बैठे थे।
कोड़ा के साथ उनके साथी मंत्री भी धरने पर बैठे थे। सोमवार को इसी बात को लेकर कोड़ा और जेल कर्मचारियों में विवाद हो गया उसके बाद यह मामला मारपीट तक पहुंच गया। बस क्या होना था, जेल के गार्डों और कर्मचारियों ने कोड़ा और उनके साथी मंत्रियों की पीटाई कर दी थी। उल्लेखनीय है कि कोड़ा करोड़ों रुपए के घोटाले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications