टीम अन्ना के धन लौटाने के फैसले पर दिग्विजय ने साधा निशाना

digvijay singh
नयी दिल्ली। टीम अन्ना द्वारा पिछले छह महीने में दान में मिले 42 लाख रपये लौटाने के फैसले पर आज कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने आज माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा कि सुपर टीम अन्ना ने एक असंभव काम किया है। टीम अन्ना ने अज्ञात दानदाताओं से मिले करीब 42 लाख रपये वापस कर दिये।

केवल सुपर हीरो ही अज्ञात लोगों से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं और उन्हें लौटा सकते हैं। दिग्विजय सिंह की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब टीम अन्ना ने पूरा ब्यूरा नहीं देने वाले दानदाताओं के 42.55 लाख रूपये उनके खाते में वापस करने के फैसले के बाद आया है। ट्विटर पर एक अन्य पोस्ट में दिग्विजय ने श्री श्री रविशंकर के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री श्री रविशंकर भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं।

एक बार फिर से मैं सही साबित हुआ। अन्ना-गडकरी चाहते हैं कि पागलखाने जाउं वे पहले खुद को देखें। श्री श्री रविशंकर को अपने अभियान की शुरूआत क्या कर्नाटक से नहीं करना चाहिये ? लेकिन तब प्यार अंधा होता है। इससे पहले कल श्री श्री ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की उनकी यात्रा एक आम सत्संग है और कोई वैकल्पिक उद्देश्य या राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+