कॉफी निर्यात 20 प्रतिशत घटा, पर मूल्य 34 फीसद अधिक मिला

coffee
नयी दिल्ली, देश का कॉफी निर्यात 2011-12 के कॉफी वर्ष (अक्तूबर से सितंबर) के अक्तूबर के महीने में 20 प्रतिशत घटकर 19,195 टन रह गया। कॉफी निर्यात 20 प्रतिशत घटा, पर मूल्य 34 फीसद अधिक मिला कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार भारत ने एक साल पहले इसी महीने में 24,119 टन कॉफी का निर्यात किया था।

हालांकि कॉफी निर्यात से प्राप्त होने वाली आय इस वर्ष अक्तूबर में लगभग 34 प्रतिशत बढ़कर 1,41,568 रुपये प्रति टन हो गयी जो अक्तूबर, 2010 में 1,05,912 रुपये प्रति टन थी। मूल्य के हिसाब से कॉफी निर्यात से आय छह प्रतिशत बढ़कर कॉफी वर्ष के पहले महीने में 271.74 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 255.45 करोड़ रुपये थी।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार अक्तूबर से दिसंबर तक कॉफी निर्यात का परिदृश्य नकारात्मक नजर आ रहा है। इसकी वजह घरेलू स्टाक की कम उपलब्धता और कमजोर वैश्विक आर्थिक परिदृश्य है। विश्लेषकों ने कहा कि एक मात्र आशा की किरण डालर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना है। इससे निर्यात का मूल्य बढ़ जाता है।

चालू वित्तवर्ष के पहले सात महीनों में कॉफी का निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर 2,10,562 टन हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष में अप्रैल से अक्तूबर की अवधि में 1,78,075 टन था। भारत मुख्यत बड़े देशों जैसे इटली, जर्मनी, रूस, बेल्जियम और स्पेन को कॉफी का निर्यात करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+