पुलिस से भागा जुआरी गंगा में कूदा, ग्रामीणों ने की तोडफ़ोड़

मिर्जापुर में दो सिपाहियों की वजह से युवक की जान चली गयी। मिर्जापुर के चील्ह गांव में तैनात दो सिपाही उमा शंकर सिंह व संजय सिंह ने गांव में जुआरियों की तलाश में छापा मारा तो उन्हें तीन युवक जुआ खेलते हुए मिल गये। सिपाहियों ने जब उन्हें पकडऩे की कोशिश की तो तीनों वहां से भाग निकले और गांव के निकट बहने वाली गंगा नदी में कूद गए। तीनों में से एक युवक जावेद नदी में डूब गया।
गांव वालों का कहना है कि जब जावेद नदी में डूब रहा था तो गांव वालों ने उसे बचाने के लिए नदी में जाना चाहा तो सिपाहियों ने किसी गांव वाले को उसकी मदद नहीं करने दी। मदद न करने के कारण जावेद नदी में डूब गया। जावेद के डूबने की खबर जब उसके घरवालों को मिली तो उनका गुस्सा पुलिस के ऊपर फूड पड़ा देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस थाने को घेर लिया। ग्रामीणों की भीड़ देखने के बाद सिपाही उमा शंकर व संजय गांव से भाग निकले।
ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर वहां जमकर तोडफ़ोड़ की। फर्नीचर व खिड़कियां आदि तोड़ दिए। थाने पर हुए हमले की सूचना जब आला अधिकारियों को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल भेजकर ग्रामीणों को शांत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के सत्य नारायण ने ग्रामीणों की शिकायत पर सिपाही उमा शंकर सिंह व संजय सिंह को निलम्बित कर जांच के आदेश दे दिए। लोगों के गुस्से को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है तथा जावेद के शव की खोज की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications