गुडगांव में पार्टी से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

Three killed in road accident in Gurgaon
दिल्ली (ब्यूरो)। पहले पार्टी और फिर तेज रफ्तार कार का आन्नद पल भर में ही मौत के मुंह में खींच लिया। घटना शनिवार की सुबह करीब तीन बजकर तीस मिनट की है जहां स्विफ्ट डिजायर में सवार तीन युवकों की जान टायर के फटने से हो गई। तीनों युवक दोस्त थे और उद्योग विहार स्थित एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे। तेज गति की वजह से असंतुलित हुई कार मेट्रो पिलर से जा टकराई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि गुड़गांव सेक्टर-10 के रहने वाले अमनदीप (26 ), जहौजगंज अजमेर के रहने वाले भूपेश (25 ) और बंगाल के रहने वाले राकेश (26) ने अभी अपने करियर की शुरुआत ही की थी। अमनदीप, भूपेश, राकेश के साथ ही उनका अन्य दोस्त मोहाली के रहने वाले गौरव भी उद्योग विहार के प्लॉट संख्या 443 स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट में फूड एंड बेवरेज विभाग में नौकरी करते थे।

अमनदीप और गौरव फिलहाल छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार रात चारों दोस्तों ने डीएलएफ इलाके में ही कहीं पार्टी की और देर रात करीब तीन बजे घर जा रहे थे। गौरव अपनी बाइक पर आगे चल रहा था जबकि अमनदीप, भूपेश और राकेश सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे जिसे अमनदीप चला रहा था। पुलिस के अनुसार कार की रफ्तार काफी अधिक थी जिस कारण उसका टायर फट गया और कार असंतुलित होकर मेट्रो पिलर से टकरा गई। दुर्घटना में बुरी तरह से घायल तीनों को गुड़गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फफक पड़े अमन के पिता, बात मान लेता मेरा बेटा तो......

अमनदीप के पिता अपनी सुधबुध खो बैठे हैं बस उनका इतना ही कहना था कि काश! बेटा मेरी बात सुन लेता और दोस्तों के साथ न जाता! यह कहते हुए पोस्टमार्टम हाउस में अमनदीप के पिता सुरेंद्र पाल फफक पड़े। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ अमनदीप शुक्रवार को ड्यूटी पर नहीं गया था। रात 10 बजे उसके दो दोस्त उसे लेने आए थे। पार्टी की बात सुन अमन के पिता सुरेंद्र पाल ने उसे जाने से भी रोका था। उन्होंने कहा कि वैसे अमन कहीं जाता था तो समय पर आ जाता था। जब शुक्रवार रात वो नहीं आया तो सबको चिंता होने लगी। शनिवार सुबह पांच बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि अमन हादसे में मारा गया और उसे ले जाने वाले दोस्त भी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+