अन्ना आन्दोलन के खिलाफ काग्रेंस रच रही सड़यंत्र: राजनाथ

सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में हमसे कभी मदद नहीं मांगी और हमारा उन्हें दिया गया समर्थन सिर्फ नैतिकता के आधार पर था। राष्टहित में जो भी व्यक्ति या संस्था मदद मांगेगी, भाजपा उसे समर्थन देने के लिये तैयार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारे की लड़ाई को यह कहते हुए कमजोर करने की कोशिश की गई कि उन्हें भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मैं पूछता हूं कि क्या देश हित में चलाए जा रहे किसी आंदोलन को समर्थन देना कोई अपराध है। भाजपा नेता ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिये बगैर उन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह (दिग्विजय) सत्ता का दुरुपयोग कर एवं दुष्प्रचार कर उन लोगों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications