महिला का अपहरण कर उसे 17 हजार रुपए में बेचा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पुर्ना तहसील के कटनेश्वर गांव की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला का तीन लागों ने 20 अक्तूबर को अपहरण कर लिया। इन लोगों ने महिला को टेन से राजस्थान ले जा कर उसे 17 हजार रुपए में बेच दिया।
महिला के खरीदार को जब यह पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है तो उसने महिला को आजाद कर दिया। इस मामले में अख्तरखान हजरतखान पठान, सैयद रफीक सैयद अब्बास और शेख नूर उर्फ गब्बर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला अपने घर वापस पहुंच चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications