लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक

Lucknow University
लखनऊ। वेब साइट हैक करने वालों ने लखनऊ विश्वविद्यालय को निशाना बनाते हुए संस्थान की ऑफिशियल बेवसाइट को हैक कर लिया। दीपावली के अवसर पर एक शिक्षक ने जब विवि की वेबसाइट को एक्सेस करने का प्रयास किया तो होम पेज ब्लैंक आया। ऐसा देखकर पहले उसे शक हुआ तो उसने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। एक-एक कर यह जानकारी विवि के सभी चिकित्सकों के बीच जिसने भी वेबसाइट खोली पेज ब्लैंक ही आया और कम्प्यूटर हैंक करने लगे।

आनन फानन में इसकी जानकारी कुलपति को दी गयी जिसके बाद कम्पयूटर विशेषज्ञ वेबसाइट बचाने में जुट गए। कुलपति इसे विशेष लोगों की हरकत मान रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर हैंकरों की सक्रियता की दीपावली पर लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हो गयी। सूत्रों की माने तो वेबसाइट हैक करने के बाद कई आवश्यक व महत्वपूर्ण डाटा हैक कर लिया गया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि आखिर हरकत किसने और किस मकसद की है लेकिन विशेषज्ञ लगातार वेबसाइट के डाटा की रिकवरी में जुटे हैं।

विवि अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो तीन दिनों के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगी। ज्ञात हो कि दीपावाली पर जब लोगों ने संस्थान की वेबसाइट को खोलने का प्रयास किया तो वेबसाइट के सभी पेज ब्लैंक मिले और कम्प्यूटर हैंक कर गया। कम्प्यूटर हैंक करने की बात जब वरिष्ठi अधिकारियों को बतायी गयी तो तुरन्त विशेषज्ञों की टीम को सूचना देकर मामले की जांच करायी गयी।

विशेषज्ञों ने जांच कर बताया कि साइट हैक कर ली गयी है तथा डाटा भी गायब हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते इसकी जानकारी मिल जाने से वेबसाइट को बचा लिया गया। कुछ डाटा जो गायब कर दिया गया था उसे भी वापस लाने के लिए विशेषज्ञ लगातार प्रयास करा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि कुछ ई-मेल हैक किए गये हैं तथा साइट पर वायरस भी डाले गए हैं। ज्ञात हो कि वेबसाइट को हैकरों से बचाने के लिए सिक्योरिटी की पर्याप्त व्यवस्था थी बावजूद इसके हैकरों ने अपना कमाल दिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+