'पाकिस्तान को मिसाइल से उड़ाने की तैयारी कर चुका था भारत'

राइस की जीवनी अगले सप्ताह बाजार में आने वाली है। जॉर्ज डब्लू बुश की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहीं कोंडोलीजा राइस के मुताबिक दिसंबर 2001 में सीआईए ने व्हाइटहाउस को जानकारी दी थी कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी में है। हालांकि उसी वक्त पेंटागन ने इस खबर को गलत बताया था, जिस वजह से दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था।
कोंडोलीजा ने लिखा है कि उस दौरान पाकिस्तान अमेरिका समेत पूरे विश्व को विश्वास दिलाना चाहता था कि भारत उस पर हमला करने की फिराक में है। और उसी की बात में सीआईए आ गया। सीआईए का मानना था कि दोनों देशों के बीच जंग छिड़ने वाली। इसके लिए भारत ने अपनी परमाणु मिसाइलें पाकिस्तान की ओर तैनात भी कर दी हैं।
राइस लिखती हैं, भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दोनों ही काफी चिंतित थे। भारत-पाक को करीब लाने के लिए अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ योजना बनायी और उसी के अंतर्गत कई उच्च अधिकारियों व नेताओं ने दोनों देशों के दौरे करने का फैसला किया। अमेरिका को विश्वास था कि ऐसा करने से कम से कम दोनों के बीच युद्ध नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications