नेशनल हाइवे पर ठेकेदार से 2.20 करोड़ की लूट

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। नेशनल हाइवे पर तीन हथियारबंद लुटेरों ने गुडगांव के एक बिल्डर से 2 करोड़ 20 लाख रुपये लूट लिए। इनोवा सवार ठेकेदार का अपहरण मुरथल थाने के पास फ्लाईओवर पर किया गया। लुटेरों ने उसकी गाड़ी के सामने अपनी एस्टीम कार लगाकर उसे रोका और उसकी ही गाड़ी में उसे कुंडली ले गए और वहां रुपये का बैग लेकर उतरे तथा पीछे आ रही अपनी एस्टीम कार में बैठकर भाग गए। पुलिस को शक है इस लूट कोई करीब शामिल है। क्योंकि इतनी बड़ी रकम कार से जा रही थी यह खबर लूटेरो को कैसे लग गई। पुलिस के अनुसार डीएलएफ गुड़गांव निवासी बिल्डर एवं कांट्रेक्टर नरेश प्रसाद गुप्ता इनोवा गाड़ी में सवार होकर अंबाला से अपने घर गुड़गांव के लिए निकले थे।

गाड़ी उनका ड्राइवर ओमप्रकाश निवासी फतेहपुर बेरी, दिल्ली चला रहा था। रात करीब 9.30 बजे गाड़ी जैसे ही मुरथल फ्लाईओवर पर चढ़ी तो एक एस्टीम कार ने उनका रास्ता रोक लिया। जब तक नरेश गुप्ता और चालक कुछ समझ पाते एस्टीम से उतरे दो युवक हथियारों के बल पर इनोवा गाड़ी के दरवाजे खुलवाकर उसमें सवार हो गए।

उन्होंने गुप्ता और ओमप्रकाश पर हथियार तान दिए और कार को कुंडली की ओर ले जाने के लिए कहा। कुंडली जाने के बाद बदमाशों ने कार को औद्योगिक क्षेत्र की ओर मुड़वा लिया। सुनसान जगह पर गुप्ता के पास रखा बैग लेकर दोनों इनोवा से उतर गए और पीछे-पीछे आ रही अपनी एस्टीम में सवार होकर फरार हो गए। कार के जाने के बाद गुप्ता अपने चालक के साथ कुंडली थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुंडली थाना पुलिस ने ठेकेदार को मामला मुरथल क्षेत्र का होने की वजह से मुरथल थाने भेज दिया। रात करीब एक बजे ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+