भंवरी देवी के जिन्दा होने के शबूत ढूढ़ रही: सीबीआई

लापता भंवरी देवी जिंदा है या नहीं, इस बिन्दु पर हमारी जांच केन्द्रित है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जांच पूरी होने के बाद इस षडयंत्र में शामिल लोगों पर जांच केन्द्रित की जायेगी। उन्होनें माना कि भंवरी देवी प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारियों में से कुछ अधिकारी जयपुर में है। इधर, सीबीआई मामले के मुख्य संदिग्ध शहाबुद्दीन से पुछताछ कर जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। जोधपुर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) अल्का गुप्ता की अदालत ने शहाबुद्दीन को पूछताछ के लिए सीबीआई को 31 अक्तूबर तक के लिए सौप दिया था।
वह एक सितम्बर को भंवरी देवी के लापता होने के बाद से फरार था। जोधपुर पुलिस ने भंवरी देवी प्रकरण में मुख्य आरोपी समझे जाने वाले शहाबुद्दीन की गिरफतारी पर पच्चीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। शहाबुद्दीन ने 22 अक्तूबर को जोधपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
गौरतलब है कि जोधपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर जालीवाडा गांव के एक उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सहायक नर्स भंवरी देवी (36) एक सितम्बर से लापता है। नर्स के पति अमरचंद ने आरोप लगाया था कि महिपाल मदेरणा एवं उनके सहयोगियों ने उसका अपहरण कराया है हालाकि पूर्व मंत्री मदेरणा ने आरोपों से इंकार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भंवरी देवी प्रकरण की जांच 14 सितम्बर को सीबीआई को सुपुर्द करते समय इस प्रकरण में फंसे जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा को अपने पद से त्यागपत्र देने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications