भ्रष्टाचार के खिलाफ मायावती मेरे साथ: बाबा रामदेव
नई
दिल्ली। भ्रष्टाचार और कालेधन की बात करने वाले बाबा रामदेव ने अब अन्ना हजारे को आड़े हाथों लिया और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। यही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को अपना भरोसेमंद करार दिया। एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने बड़े नोट बंद करने की एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े नोटो से ही भ्रष्टाचार को बढावा मिलता है, अगर बडे़ नोट मार्केट से गायब हो जायें तो देश का 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा। बाबा का कहना है कि इस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सहमत हैं। id="toptextpromo">हाल
ही में अन्ना हजारे ने कहा था कि उन्हें ना तो आरएसएस का सपोर्ट मिला है और ना ही बाबा रामदेव का। इस पर बाबा रामदेव ने टीम अन्ना को भी बेइमान करार दिया। उन्होने कहा कि टीम अन्ना अगर इस बात से इन्कार कर रही है कि उनके आन्दोलन में आरएसएस और रामदेव का समर्थन नहीं था तो यह सरासर बेइमानी है। रही बात बाबा रामदेव को समर्थन की तो उनका कहना है कि इसके लिए मायावती का उन्हें पूर्ण समर्थन मिला हुआ है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कालाधन
और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आन्दोलन कर रहे बाबा रामदेव ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाचोर ही साधु संतो को चोर कह रहे हैं। काला धन राष्ट्रीय संपत्ति है हम केन्द्र सरकार को एक और मौका देते हैं। इसपर विचार करने के लिए नहीं तो हिसार जैसा आन्दोलन पूरे देश में संचालित होगा। देश की तबाही के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। बाबा रामदेव ने कहा कि हर बड़े नेता, व्यापारी को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना चाहिये और यह कहना चाहिये कि अगर उतनी संपत्ति के अलावा एक पैसा भी मिले, तो उसे जब्त कर लें। तभी काला धन वापस लाया जा सकेगा।











Click it and Unblock the Notifications