दिल्‍ली के ओखला में आग, दो की झुलस कर मौत

2 killed in fire in Okhla of Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन में स्थित झुग्गियों में एक युवती और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला समेत आधा दर्जन झुलस गए।

तीन को राममनोहर लोहिया और तीन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया था।

पुलिस और फायर ब्रिगेड के अनुसार जोगाबाई विस्तार में घोबी घाट के पास स्थित झुग्गियों में सुबह करीब सवा चार बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां जब तक काबू पाती तब तक करीब 20 झुग्गियां जल गईं। आग से तीन वर्षीय शाकिर हुसैन और 25 साल की शाहीन खातुन की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया था। हादसे में मो. चांद (31), पत्नी सान्या, बेटा मोहम्मद साहिब (4), शब्दुल (16), रिजबुल (24) और हाकिम (18) झुलस गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+