सोनीपत में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Murder
सोनीपत। तीन कारों में सवार होकर पहुंचे लगभग दर्जन भर लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गांव भैंसवाल कलां में एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे अपने वाहनों पर बैठ कर भाग निकले। पुलिस इस तिहरे हत्याकांड को पांच माह पूर्व हुए सरपंच मुकेश के कत्ल से जोड़ कर देख रही है। वारदात के बाद ग्रामीण खौफजदा हैं।

शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे भैंसवाल कलां निवासी जयकरण अपने घर में बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान वहां कई हथियारबंद युवक आए और जयकरण पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जयकरण का बेटा संदीप (28) छत से सीढिय़ों से नीचे आने लगा तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां बरसा दीं। इससे जयकरण की मौके पर ही मौत हो गई।

संदीप ने रोहतक पीजीआइ ले जाते समय दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर गांव में ही कुछ दूरी पर अमरजीत पुत्र रामकिशन के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने खाना बना रही अमरजीत की पत्नी सुशीला उर्फ बबली पर भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी केके राव, एसडीएम सत्यवान इंदौरा, डीएसपी तुलाराम, इंस्पेक्टर कप्तान सिंह आदि मौके पर पहुंचे। एसएसपी राव ने दोनों जगह घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से बातचीत की। हमलावरों की गोलियों का शिकार हुई बबली के ससुर रामकिशन को भी बीती 25 अक्टूबर की रात को गोलियां मारी गई थीं। अभी तक पुलिस उसके हमलावरों का भी सुराग नहीं लगा सकी है। एसएसपी केके राव ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+