सावधान! 48 घंटे में तैयार होता है जहरीला केला

हरियाणा बागवानी तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस केले को जहर करार दिया है। कच्चे केले को पकाकर बाजार में बेचने वाली फर्मों ने अपने गोदाम साथ लगते पंजाब के जिला श्रीमुक्तसर साहिब के गांव किलियांवाली तथा जिला बठिंडा के गांव नरसिंह कॉलोनी में बना रखे हैं। जो गुजरात, महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश से सस्ते दामों पर कच्चा केला मंगवाती है। हरियाणा में टैक्स भरे बिना चोर रास्तों से इन्हें गोदामों तक पहुंचाया जाता है। कच्चा माल पहुंचते ही गोरखधंधे से जुड़े लोग उसे पकाने में जुट जाते हैं। केला पकाने में पेस्टीसाईड की दुकानों में मिलने वाले प्लांट ग्रोथ रेगुलेटरों को प्रयोग में लाया जाता है।
इस विधि से बनता है केला
इथीगोल्ड एक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर है। इस क्षेत्र में लगे गोदाम ज्यादातर इसी का प्रयोग करते हैं। टब में पानी एकत्रित किया जाता है। जिसमें इथीगोल्ड (पौध बाढ़ नियंत्रक) मिलाकर रसायन तैयार कर लिया जाता है। इस रसायन में कच्चे केलों को भिगोकर करेटों में रखा जाता है। गोदामों में एल्युमिनियम शीट का प्रयोग करके एक चैम्बर तैयार होता है।
इस चैम्बर में तापमान को कंट्र्रोल में रखने की पूरी व्यवस्था स्थापित होती है। चैम्बर में रसायन से भीगे केलों की करेटों को रख दिया जाता है। रसायनिक क्रिया और वातावरण के प्रभाव में हरे रंग का केला 48 घंटों के भीतर तैयार होकर मार्किट में आ जाता है। यह केला डबवाली शहर के साथ-साथ पंजाब की रामां मण्डी, मलोट, गिदड़बाहा में सप्लाई होता है।
डबवाली तथा साथ लगते पंजाब क्षेत्र में केले की मांग है। गोदामों को कच्चा केला महज 8 से लेकर 11 रूपए प्रति किलो तक उपलब्ध होता है। 48 घंटों के भीतर पकने के बाद इसका रेट दोगुणा हो जाता है। फल विक्रेता के पास पहुंचते-पहुंचते रेट बढ़कर 30 रूपए किलो हो जाता है। क्षेत्र में प्रतिदिन 300 क्विंटल केले की खपत हो रही है। बागवानी विकास अधिकारी अमर सिंह पूनियां के अनुसार प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (पौध बाढ़ नियंत्रक) एक जहर है।
ये कई नामों से बाजार में बिकता है। इंसानी स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले लोग इसे फल पकाने में प्रयोग करने लगे हैं। कच्चे केले को इसमें भिगोने के बाद मात्र 5 घंटों के दौरान यह काम करना शुरू कर देता है। इसकी हीट से केला कुछ ही घंटों में पककर तैयार हो जाता है। हीट पर कंट्रोल करने के लिए केलों को वातानुकूलित कमरों में रखा जाता है।
इस विधि से तैयार किया गया केला फल न रहकर जहर बन जाता है। इसे खाने वाले इंसान के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडऩा लाजिमी है। सरकारी अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ डॉ. एमके भादू के अनुसार केले को उपरोक्त ढंग से पकाना स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इस विधि से तैयार किया गया केला विष बन जाता है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications