बसपा कांग्रेस जनविरोधी तो भाजपा साम्प्रदायिक : मुलायम

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की तीन प्रमुख पार्टियों को सपा अध्यक्ष ने अलग-अलग नामों से सम्बोधित किया। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बसपा व कांग्रेस को जन विरोधी बताया तो भारतीय जनता पार्टी को साम्प्रदायिक पार्टी करार दिया। एक मात्र समाजवादी पार्टी आम जनता की पार्टी बताते हुए उन्होंने सत्ता मांगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता उनके साथ हो जाए तो उन्हें सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

मुलायम ने कहा कि सपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है इसलिए इस बार विधानसभा चुनावों में परिवर्तन की आंधी में बसपा चली जाएगी और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकडों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि अब समय नहीं रहा है सभी को मिलकर सत्ता पाने के लिए जुटना होगा। एक साथ मिलकर सभी संघर्ष करेंगे तभी सपा सत्ता के करीब पहुंच सकेगी।

मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता बसपा के शासनकाल से ऊब चुकी है अत: जनता के बीच जाकर उन्हें बसपा की नाकामियों की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड़ें और उनकी कुर्सी की राह आसान हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बसपा के बसपा उनकी पार्टी के अतिरिक्त कोई भी संघर्ष में नहीं है। इससे बौखलाए दल उनके और सपा के बारे में कुप्रचार पर उतर सकते हैं। अत: कार्यकर्ता विशेष सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि बसपा एवं कांग्रेस दोनों उनकी पार्टी के विरूद्ध हैं। मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने वाली घोषणाएं कर रही हैं। यह सत्ता का सरासर दुरुपयोग है। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी काली कमाई का चुनावों में गलत इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा राज में अधिकारियों की हत्याएं हुई हैं। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। यादव ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब तो जनता ने ही चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जनता स्वयं भ्रष्ट बसपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+