लश्कर को लेकर पाकिस्तान पर शिकंजा मजबूत: हिलेरी

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि ओबामा प्रशासन लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर निरंतर दबाव बना रहा है। हिलेरी के मुताबिक अमेरिका पाकिस्तान पर इस बात के लिए दबाव बनाता रहेगा कि मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होने अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान पर कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान कहा कि हम जब कभी पाकिस्तानी नेताओं से मिलते हैं तो उनसे लश्कर के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं। हमारा मानना है कि मुंबई हमले से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए। मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले में लश्कर की भूमिका थी। भारत लंबे से इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications