चीन के करीब आता जा रहा है पाक : सीआरएस

pakistan and china
वाशिंगटन। भारत-अमेरिका संबंधों में घनिष्ठता आने के साथ ही इस्लामाबाद-वाशिंगटन के बीच दूरिया बढ़ रही हैं और पाकिस्तान अब चीन के करीब आता जा रहा है। अमेरिकी कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-अमेरिका के रिश्तों के मजबूत होने से इस्लामाबाद अब बीजिंग के लिये ज्यादा विश्वसनीय होता जा रहा है।

ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अमेरिका पाकिस्तान के रिश्तों में आई कड़वाहट के बाद से ही पाक का चीन पर एक अंतरराष्‍ट्रीय सहयोगी के तौर पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मई में पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की चीन यात्रा के बाद ही चीन सरकार ने कहा था कि पाश्चिम को पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिये।

चीन पाकिस्तान को 50 जेएफ 17 लड़ाकू विमान जल्द सौंपने के लिये भी तैयार हो गया। अब पाक चीन से छह पनडुब्बियों की खरीद के लिये भी बात कर रहा है। सीआरएस ने कहा कि पाक सरकार को उस समय कुछ शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब इस यात्रा से लौटे पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने कहा कि ग्वादर बंदरगाह को चीन सैन्य इस्तेमाल के लिए तब्दील करेगा जिसके निर्माण में इसने मदद की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय ने इस तरह की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी होने से इंकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+