दानव ने लगाया भ्रष्‍टाचार से लड़ने वालो पर दानव का आरोप: भाजपा

bjp
नयी दिल्ली। जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो राजनीतिक माहौल का गरमाना स्‍वाभाविक सी बात है। लेकिन यह क्‍या टीम अन्‍ना ने देश मे जागरूकता फैला कर भष्‍टाचार के खिलाफ आवाज क्‍या उठा दी। यूपीए सरकार उसके पीछे ही पड़ गयी। और भाजपाई अपना उल्‍लू सीधा करने के लिए उनके समर्थन मे खडे हो गये और साध दिया राजनीतिक दुस्‍मनों पर वार।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे और रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार से संघर्ष करने वालो को दानव बताने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि जिस प्रकार से बेशर्मी से दिग्विजय सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी लोगों को दानव बताने का प्रयास कर रहे हैं उसके लिए मैं उनकी दाज देता हूं।

उन्हें शुभकामनाएं। जितना वे बोलेंगे कांग्रेस की विश्वसनियता उतनी कम होगी। इसी प्रकार का विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सिंह की टिप्पणी कांग्रेस के लिए हिट विकेट की तरह साबित होगा। नकवी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का हिट लिस्ट कांग्रेस के लिए हिट विकेट साबित होगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आतंकवादियों की तरह से हिट लिस्ट जारी कर रहे हैं और वह भी ऐसे लोगों के खिलाफ जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+