आज से एक साल तक बंद रहेगा दिल्ली का जनपथ

संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार, विंडसर प्लेस गोलचक्कर से कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले जनपथ टॉलस्टॉय मार्ग से जनपथ तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां स्थित कार्यालय और ऑफिस के लोगों को कुछ सुविधा दी जाएगी। वह बसें जो दक्षिण दिल्ली की तरफ से आकर जनपथ होते हुए कनॉट प्लेस जाती हैं वह डॉ. राजेंद्र सिंह रोड, कृषि भवन गोलचक्कर, रेडक्रॉस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, गोल डाकखाना गोलचक्कर और बाबा खड़क सिंह मार्ग होते हुए सीपी में प्रवेश करेंगी। वह बसें जो सीपी से आकर दक्षिण की तरफ जाएंगी उनके मार्ग केजी मार्ग से बदले जाएंगे। ये बसें केजी मार्ग, राइट टर्न लेकर फिरोजशाह रोड, विंडसर गोलचक्कर होते हुए जाएंगी।
दक्षिण की तरफ से आकर सीपी जाने वाले लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग गोलचक्कर, मोतीलाल नेहरू मार्ग, सुनहरी मसजिद गोलचक्कर, रफी मार्ग, रेड क्रॉस रोड और संसद मार्ग होते हुए सीपी जा सकते हैं। इसके अलावा मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हैक्सागॉन, केजी मार्ग होकर सीपी जाया जा सकता है। सीपी से दक्षिण की तरफ जाने वाले लोग इन मार्गों को ले सकते हैं।
सुरंग निर्माण कार्य के चलते टॉलस्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, अशोका रोड, फिरोजशाह रोड और जनपथ लेन पर वाहनों के पार्क करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सतेंद्र गर्ग ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते सिग्नल टाइमिंग भी प्रभावित रहेगी। ऐसे में पर्याप्त संख्या में रोड साइनेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा डीएमआरसी द्वारा पर्याप्त संख्या में मार्शल तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह जनपथ आने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications