पुरूषों ने भी माना, कई काम एक साथ करने में बेहतर होती हैं महिलाएं

सर्वेक्षण आधारित इस शोध में शामिल तीन चौथाई पुरूषों ने कहा कि महिलाएं एक समय में चार से भी ज्यादा काम कर सकती हैं, जबकि वे ज्यादा से ज्यादा दो ही काम एक साथ कर सकते हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, हर चार में से एक पुरूष ने इस बात को स्वीकार किया कि जब वे एक समय में एक से ज्यादा काम करने की कोशिश करते हैं, तब उनमें से किसी एक को ही ठीक से कर पाते हैं ।
पुरुषों ने आखिरकार मान ही लिया है कि महिलाएं कई काम एक साथ करने यानी मल्टी टास्किंग के मामले में उनसे कई गुना बेहतर होती हैं। यह सर्वेक्षण एक बर्तन साफ करने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी कार्चर ने कराया है। सर्वेक्षण में शामिल केवल 16 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे अपने काम को करने में पुरूषों की सहायता के लिए कहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications