पृथक तेलंगाना समर्थको के सामने सरकार नतमस्‍तक

telangana
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर पिछले एक महीने से ज्यादा से हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारियों ने आज देर शाम अपनी हड़ताल वापस ले ली। इस निर्णय से पहले सरकार और उनके बीच लंबी बातचीत हुई। यह कर्मचारी सकल जनुला साम्मे के हिस्सा के तौर पर 13 सितंबर से हड़ताल पर थे।

इन्होंने उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा और राज्य सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई कई बैठकों के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। सरकार ने हड़तालियों द्वारा की गई नौ मांगों को मान लिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्री डी. नागेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की ज्यादातर मांगों को मान लिया है कुछ बातें राज्य सरकार के हद से बाहर है तो उन्हें केन्द्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

पृथ्‍ाक तेलंगाना राज्‍य की मांग को लेकर हडताल कर रहे एआरएस, सरकारी कर्मचारियों और अनेक सर्मथको ने आज हडताल वापस ले लिया है। उनके और सरकार के बीच बात चीत से मामले का हल निकल गया है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि सरकार ने हड़तालियों द्वारा की गई नौ प्रमुख मांगों को मान लिया है। अब वहा का जनजीवन सामान्‍य होता नजर आ रहा है। सारे सरकारी कर्मचारी भी वापस लौट गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+