मुंबई: स्पीक एशिया का सीओओ तारक वाजपेयी फरार

उसने एक अन्य मामले में भी आंध्र प्रदेश की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दे रखी थी लेकिन वहां से उसकी अर्जी खारिज हो गयी उसके बाद पुलिस उसे हैदराबाद से मुंबई अस्पताल गिरफ्तार करने पहुंची गयी, जहां पता चला कि वो अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक तारक बाजपेयी स्पीक एशिया के सीईओ मनोज कुमार की तरह देश छोड़कर भाग सकता है, इसलिए पुलिस अब तारक वाजपेयी के खिलाफ वॉरंट जारी कर उसे भगौड़ा घोषित करने की तैयारी में हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले स्पीक एशिया के सीईओ मोनज गुप्ता के फरार होने की भी खबर थी। हालांकि मनोज गुप्ता ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना वीडियो लोड करके अपने बारे में सफाई दी है और कहा है कि वो कहीं नहीं भागे हैं।
वो अपने कारोबार के सिलसिले में अपने बिजनेस दौरे पर हैं इसलिए वो बहुत जल्द मुंबई लौटेगें। उन्होंने कहा कि उनके बारे में गलत अफवाह फैलायी जा रही है। उनके निवेशक परेशान ना हो उनका पैसा कहीं नहीं गया है। सबको सबकुछ मिलेगा। चिंता करने की बात नहीं है। और अब सीओओ तारक बाजपेयी के फरार होने से निवेशकों में फिर से निराशा की लहर दौड़ गयी है। लोग टकटकी लगाये अपने पैसे का इंतजार कर रहे थे लेकिन इस खबर ने उन्हें दीवाली के मौके पर मायूस कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications