शिमला में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड की दस्तक

Temperature will soon fall in Delhi
दिल्ली (ब्यूरो) । दिल्ली और उसके आस-पास ठंड की दस्तक दिखने लगी है। तापमान में गिरावट आने लगी है। कश्मीर में कल बर्फबारी होने से जल्द ही दिल्ली में स्वेटर निकलने लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार संभावना है कि एक सप्ताह के अंदर तापमान 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में होने वाली बारिश के कारण मौसम बदलेगा। अगले चौबीस घंटे में पहाड़ी इलाके में होने वाली बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एनसीआर में 31 अक्तूबर को अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 15-16 डि.से. रहने की उम्मीद है। अब सुबह धुंध का असर दिखाई देने लगा है जिसके बढ़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डि.से. व न्यूनतम तापमान 18 डि.से. की संभावना जताई गई है। सुबह धुंध रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आएगी। इसी दौरान दिवाली के कारण वातावरण में थोड़े परिवर्तन की उम्मीद है। सुबह की धुंध भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्से, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। उसके बाद मौसम फिर से बदलेगा। मौसम के इस बदले रुख के कारण अगले 2-3 दिनों में पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत के तापमान में गिरावट आएगी। संभावना यह भी जताई जा रही है कि नवंबर का पहला सप्ताह अच्छी सर्दी लेकर आएगा। शाम को भी गरम कपड़े पहनने पड़ सकते हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ज्यादा पडे़गी। इस बीच दिल्ली चिडियाघर का समय भी ठंड के कारण बदल दिया गया है। अब यह 9.30 से चार बजे तक खुला रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+