उड़ीसा में बीजद और भाजपा के बीच पड़ी दरार: आडवाणी

भाजपा नेता से बीजद के साथ भविष्य में पार्टी के गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा गठबंधन के पक्ष में है आडवाणी ने कहा कि मैं किसी बात को खारिज नहीं कर रहा हूं लेकिन अभी दोनों दलों की राज्य इकाइयों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी की राज्य इकाई के विचारों को ध्यान में रखा जायेगा। जारी भाषा
भाजपा नेता ने कहा कि पूरा अभियान केंद्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शुरू हुआ है। आडवाणी से पूछा गया था कि अगर भाजपा बीजद से गठबंधन करना नहीं चाहती है तब वह अपने भाषणों में उड़ीसा सरकार को निशाना क्यों नहीं बना रहे हैं। जहां तक राज्यों में भ्रष्टाचार का संबंध है हमें उन राज्यों की चिंता है जहां हमारा शासन है। अगर हमें लगा कि कहीं भ्रष्टाचार है तब हम उससे कोई समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज समाचार पत्रो में यह कहा गया है कि आडवाणी उड़ीसा के मामले पर चुप हैं। मैं चुप हूं। भाजपा की राज्य इकाई प्रदेश सरकार को निशाना बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उड़ीसा सरकार से संबंधित लोकायुक्त रिपोर्ट पर आडवाणी ने कहा कि इस विषय पर पार्टी की राज्य इकाई टिप्पणी करेगी। आडवाणी ने कहा कि छत्तीसगढ और झारखंड की तुलना में उड़ीसा में उनकी पार्टी उतनी मजबूत नहीं है लेकिन उन्हें राज्य में मिले समर्थन पर आश्चर्य है।












Click it and Unblock the Notifications