ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग के चलते महिला को जिंदा जलाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के लहर गांव की विवाहिता महिला गुड्डी गांव के ही एक दलित युवक कमल से प्यार करती थी। कुछ दिनो पहले ही गुड्छी कमल के साथ भाग गई थी। यह जानकारी जब ससुराल वालों को मिली तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने बताया कि लापता महिला को परिजनों ने गांव के बाहर जिंदा जलाकर मार दिया। गुडडी के सुसराल पक्ष को यह नागवार गुजरा और उसने उसे जिंदा जला दिया।
सूत्रों की मानें तो पहले तो गांववालों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा और इसके बाद उसे पेड़ से लटकाकर मारा गया और फिर फांसी पर लटका दिया गया। गांववालों ने इसके बाद महिला के शरीर पर केरोसिन तेल डालकर उसे आग लगा दी। इस मामले में महिला के पति समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications