दुनिया के हर तानाशाह का हुआ गद्दाफी जैसा हश्र

सद्दाम हुसैन: इराक के इस तानाशाह को दिसंबर, 2003 में अमेरिकी सैनिकों ने एक छोटे से तहखाने से खोज निकाला था। पकड़े जाने पर सद्दाम ने विरोध किए बिना आत्मसमर्पण कर दिया था। 5 नवंबर, 2006 में इराक की विशेष अदालत ने उन्हें मानवता के विरुद्ध अपराध में दोषी करार दिया और फिर फांसी पर चढ़ा दिया गया।
एडोल्फ हिटलर: दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह जर्मनी के एडोल्फ हिटलर ने 1945 में पत्नी इवा ब्राउन के साथ अपने बंकर में आत्महत्या कर ली थी। द्वितीय विश्र्वयुद्ध के अंतिम दिनों में जब सोवियत संघ की रेड आर्मी धीरे-धीरे बर्लिन पर अपना घेरा कस रही थी, तो हिटलर ने पकड़े जाने के डर से खुद को खत्म कर लिया था।
बेनिटो मुसोलिनी: हिटलर के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 27 अप्रैल, 1945 को वह अपनी पत्नी क्लारा पेटाकी और साथियों के साथ जान बचाने के लिए स्विटजरलैंड भाग रहे थे, लेकिन उनके ही देश के कम्युनिस्ट अधिकारियों और सैनिकों ने मुसोलिनी और उनके साथियों को गोली से उड़ा दिया था।
निकोलाई चाउसेस्कू: रोमानिया के इस कम्युनिस्ट तानाशाह का अंत भी बहुत बुरा हुआ था। वर्ष 1989 में क्रिसमस के दिन बुखारेस्ट में सेना के बंदूकधारियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। कई सैनिकों में उसे मारने की होड़ थी। इस वजह से लॉटरी निकालकर यह तय किया गया कि निकोलाई का अंत कौन करेगा?
जोसेफ स्टालिन: इस रूसी तानाशाह ने राजधानी मॉस्को के निकट अपने घर में 5 मार्च, 1953 को अपने बिस्तर में ही दम तोड़ दिया। स्ट्रोक आने के बाद ही उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था। इस कुख्यात तानाशाह को दो करोड़ लोगों की मौत का जिम्मेदार माना जाता है। अपने शासन का विरोध करने के कारण उन्होंने इन लोगों को मरवाया था।
कर्नल गद्दाफी: गरीबों की फरीयाद को सोने की बंदूक से मसलने और अपने अय्याशी के चलते लीबिया को गर्क में ले जाने वाले इस तानाशाह को 21 अक्टूबर को नाटो सेना ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। विद्रोहियों के डर से वह अपने गृहनगर सिर्ते में जा छुपा था।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications