गैर कांग्रेसी सरकारों से कोई बैर नहीं: मुखर्जी

 pranab mukherjee
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बयान को खारिज करते हुए वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज रात इस बात से इंकार किया कि संप्रग सरकार गैर कांग्रेस शासित राज्यों को दंडित कर रही है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने जयललिता के इन आरोपों की बावत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आरोप बिल्कुल झुठ है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर कांग्रेस शासित राज्यों को दंडित कर रही है। मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें राष्‍ट्रीय विकास परिषद की बैठक में आकर अपना बयान देना चाहिए था। राष्‍ट्रीय विकास परिषद की आज नयी दिल्ली में हुई बैठक में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने हिस्सा नहीं लिया था और बैठक में किसी और ने उनका भाषण पढ़ा।

पूर्व दूर संचार मंत्री ए. राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई और अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिये जाने के बाद द्रमुक द्वारा कथित तौर पर प्रतिक्रिया आयी थी कि पार्टी कानूनी लडाई लडेगी इस बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि निश्चित तौर पर कानूनी लडाई लडी जाएगी। उन्‍होनें कहा कि आरोप तय कर दिये गए हैं। अदालत ने ये आरोप तय किये हैं। अब यह कानूनी लडाई है। कानूनी लडाई लडी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+