कैश फॉर वोट : अमर सिंह को सेहत के आधार पर जमानत मिली

अमर सिंह के वकील ने उनकी बीमारी के आधार पर कोर्ट से बेल की मांग की थी। गौरतलब है कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए कुछ सांसदो को पैसे देने का आरोप अमर सिंह पर हैं। जिसके चलते पिछले महीने की 6 सिंतबर को अमर सिंह को तिंहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहां उनकी तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
अमर सिंह इन दिनों किडनी के संक्रमण से ग्रस्त है। उनका इलाज लगातार एम्स में चल रहा है, इसी बीच उनको एक बार बेल भी मिल चुकी है लेकिन बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके चलते अमर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की है, जिस पर आज किसी भी वक्त फैसला आ सकता है।
आपको बता दें कि एम्स ने अदालत से कहा था कि अमर सिंह की सतत निगरानी की जरूरत है एम्स के गुर्दा रोग विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर डाक्टर संजय गुप्ता ने एक रिपोर्ट में कहा कि उनके (अमर सिंह ) गुर्दे और संक्रमण पर नजर रखने की जरूरत है।
अगर वह यात्रा करते हैं तो उन्हें गुर्दा रोग विशेषज्ञ, डायलिसिस तकनीकी विशेषज्ञ और एक नर्स की निगरानी में ऐसा करना होगा तथा आपात स्थिति के लिये एंबुलेंस या एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications