अमर सिंह की जमानत हमारे लिए दीवाली का तोहफा : जयाप्रदा

अमर सिंह की जमानत पर उनकी साथी और रामपुर की सांसद जयाप्रदा ने खुशी जाहिर की है। जयाप्रदा ने कहा कि वो कानून प्रक्रिया का सम्मान करती हैं और आज जो कुछ भी हुआ है उससे उनका भरोसा और भी ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने अमर सिंह की बेल को उनके लिए दीवाली का तोहफा बताया और कहा उन्हें पूरा भरोसा था कि ऊपरवाला इतना कठोर नहीं हो सकता है।
इससे पहले अमर सिंह के धुर विरोधी सपा नेता आजम खां ने भी स्टार न्यूज पर अमर सिंह के लिए नरमी से बात की। आजम खां ने कहा कि कानून प्रक्रिया पर किसी को सवाल खड़ा करने का अधिकार नहीं है, इसलिए अमर सिंह को जमानत दी गयी यह अच्छी बात है, इसमें कोई शक नहीं कि अमर सिंह की सेहत इन दिनों वाकई में बहुत ज्यादा खराब है।
गौरतलब है कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए कुछ सांसदो को पैसे देने का आरोप अमर सिंह पर हैं। जिसके चलते पिछले महीने की 6 सिंतबर को अमर सिंह को तिंहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहां उनकी तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अमर सिंह इन दिनों किडनी के संक्रमण से ग्रस्त है। उनका इलाज लगातार एम्स में चल रहा है, इसी बीच उनको एक बार बेल भी मिल चुकी थी लेकिन बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके चलते अमर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की, जिस पर आज फैसला आ गया और उन्हें बेल दे दी गयी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications