दार्जिलिंग पुल हादसा: मरने वालों की संख्या 36 हुई

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 60 से अधिक लोग घायल है। गंभीर रूप से घायल लोगों को उत्तर बंगाल चिकित्सा कालेज अस्पताल और दार्जिलिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 18 सितंबर को आये भूकंप के कारण कमजोर हो चुका पुल बैठक के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों के दबाव के कारण ढह गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुदीप बंदोपाध्याय के साथ आज दार्जिलिंग जाएंगी।
आपको बताते चलें कि सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित एक लकड़ी के पुल 100 से भी ज्यादा लोग एकत्र थे। इस पुल के पास गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेताओं का एक सभा चल रहा था जिसमें उनके भाषण सुनने के लिये लोग आये हुए थे। जानकारी के अनुसार जिस पुल पर वह लोग खड़े हुए थे वह बेहद कमजोर था और भूकंप में क्षतिग्रस्त भी हो गया था। पुल के एक किनारे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था जबकि पुल की दूसरी ओर एक सभा हो रही थी। अचानक पुल टूट गया और उसपर खड़े सभी लोग खाई में गिर गये। बचाव दल को फौरन मौके पर बुलाया गया मगर खराब रौशनी के चलते रविवार की तड़के कार्य शुरु हो सका।












Click it and Unblock the Notifications