अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका

Man throws acid on his wife in Lucknow
लखनऊ। शक आपसी रिश्तों को समाप्त ही नहीं करता व्यक्ति को क्रूर व अत्याचारी बना सकता है। ऐसा ही हुआ शशिकांत के साथ जिसे शक था कि उसकी पत्नी का उसके ही कार्यालय में कार्य करने वाले सहकर्मी से अवैध सम्बंध हैं। शक झगड़ों से बढ़कर जानलेवा हो गया जब रास्ते में पत्नी को उपरोक्त व्यक्ति से बात करते देखा और गुस्से में शशिकांत ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंके जाने से उसका चेहरा वह बुरी तरह से झुलस गया।

पति पत्नी का रिश्ता आपसी विश्वास पर टिका होता है और यदि इसमें शक आए जाए तो रिश्ता टूटते देर नहीं लगती। राजधानी लखनऊ के बजारखाला के भरतपुरी निवासी शशिकांत अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों निजी कम्पनी में कार्य करते थे। दोनों घर साथ में निकले लेकिन राह में उसकी पत्नी का एक सहकर्मी मिला तो वह उससे बात करने लगी। दूसरे व्यक्ति से बात करता देख शशिकांत गुस्से में पागल हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और शशिकांत ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंककर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

तेजाब फेंकने से उसकी पत्नी का चेहरा व शरीर बुरी तरह से झुलस गया। पत्नी द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने के बाद शशिकांत वहां से भाग निकला। आस-पास के लोगों ने घायल उसकी पत्नी को चिकित्सालय पहुंचा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ लोगों ने शशिकांत को दौड़ाकर पकड़ लिया। पत्नी पर तेजाब फेंककर उसे जान से मारने के आरोप में शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा पत्नी को राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शशिकांत ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को दूसरे व्यक्ति से अवैध सम्बंध है जिस कारण उसने उसे मारने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+