बसपा ने लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदल दिया: कलराज

BJP leader Kalraj Mishra
लखनऊ। बसपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान शुरू करने के साथ ही बसपा का जमकर विरोध किया।

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने राज्य की मायावती सरकार पर कानून व्यवस्था, विकास नहीं होने और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। कलराज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा पोषित भ्रष्टाचार अब संस्थागत रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि मायावती भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही हैं तथा इसे संस्थागत रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि आमजन की रक्षा करने वाली पुलिस बसपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।

कलराज ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र के मंत्रियों और उनके सलाहकार इस मामले में एक राय नहीं रखते हैं। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी कहते हैं कि महंगाई आगामी दिसम्बर तक कम हो जायेगी जबकि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार इसकी सीमा आगामी मार्च बताते हैं, उधर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का कहना है कि आगामी मार्च तक महंगाई दर दहाई से आठ प्रतिशत तक आ सकती है। उन्‍होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के वाकयुद्ध से राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है।

वहीं बुंदेलखंड की समस्या को उठाते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का विशेष पैकेज राजनीति का शिकार हो गया है। पैकेज की मांग और झूठी घोषणा ने बुंदेलखंड के लोगों को ठगा है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सात हजार 266 करोड़ रूपये के विशेष पैकेज के अलावा पेयजल के लिये दो सौ करोड़ रूपये देने की घोषणा की थी लेकिन कोई नहीं जानता कि उस घोषणा की मौजूदा स्थिति क्या है। उन्होंनें कहा कि केन्द्र सरकार बुंदेलखंड की समस्या को लेकर कितनी गंभीर है इसका पता इस बात से चलता है कि नव बर 2009 में मंजूर राशि जुलाई 2010 में जाकर अवमुक्त हो पायी। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड के कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या में केन्द्र सरकार की ऋण माफी योजना भी एक कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+