जेल में जलेंगे येदियुरप्पा के द्वीप, न्यायिक हिरासत 3 नवंबर तक बढ़ी

अदालत ने येदियुरप्पा और शेट्टी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 15 अक्तूबर को आज तक के न्यायिक हिरासत में भेजा था। येदियुरप्पा के अलावा उनके बेटे बी.वाई. राघवेन्द्र और बी.वाई विजयेन्द्र सहित अन्य आरोपी भी अदालत में उपस्थित थे।
राघवेन्द्र और विजयेन्द्र फिलहाल सशर्त जमानत पर हैं। जेल अधिकारियों ने अपने वारंट में कहा कि येदियुरप्पा की खराब हालत के कारण उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। अन्य आरोपियों के वकीलों ने उनके पासपोर्ट अदालत में पेश किये जिसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें बंद लिफाफे में सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिये। लोकायुक्त की अदालत ने वकील सिराजिन बाशा की पांच शिकायतों में से दो का संज्ञान लेते हुए अगस्त में आरोपी को सम्मन जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications