यूपी: प्रधानाध्यापक की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस को घेरा

Mob targeted Police after Principle murder in Uttar Pradesh
लखनऊ। प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने गाजीपुर जिले में एक प्रधानाध्यापक धमेन्द्र दीन की हत्या कर दी। पैंंतीस वर्षीय धमेन्द्र की हत्या उनके ही घर में गला दबाकर की गयी। प्रधानाध्यापक की हत्या के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने जब पुलिस चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो पुलिस के अडिय़ल रूख के चलते दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर तथा बाहर खड़ें वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मामला बढऩे की सूचना जब पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो आस-पास के थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया।

जब भी कहीं कोई अपराधिक वारदात होती है पुलिस अपने तरीके से ही कार्य करती है। गाजीपुर के बिरनो गांव में भी पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन पुलिस को उसका खामियाजा भुगतना पड़ गया। गांव के प्रधानाध्यापक धमेन्द्र की बीती रात हत्या हो गयी। हत्यारों ने उनके ही घर में उनका गला दबा दिया था। सवेरे जब गांव वालों को हत्या की जानकारी हुई तो गुस्साएं गांव वाले धमेन्द्र का शव लेकर गांव की चौकी में पहुंचे और हत्यारों को पकड़े जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बगैर किसी छानबीन के शव को कब्जे में करने का प्रयास किया लेकिन गांव वालों ने ऐसा करने से मना कर दिया। पुलिस ने जब गांव वालों पर दबाव बनाने की कोशिश की तो आक्रोषित गांव वालों व पुलिस के बीच संघर्र्ष हो गया। उग्र हुए गांव वालों ने पुलिस ने पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठियां चलायीं लेकिन गांव वालों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को बैक फुट पर जाना और गुस्साएं ग्रामीणों ने चौकी के बाहर खड़ी जीप व सूमों को आग लगा दी। पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। स्थिति बिगड़ती देख और फोर्स बुला ली गयी। पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे ग्रामीणों ने बात की। ग्रामीणों को समझाने के बाद स्थिति को काबू में किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगा दी गयी तथा गांव वालों को हत्यारों की तलाश का आश्वासन दिया गया है। ज्ञात हो कि काफी देर तक मामले की कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+