हरियाणा: गैर जाट समुदाय के हाथों में आए कांग्रेस का नेतृत्व

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह से दक्षिण हरियाणा के गुडग़ांव, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर गुडग़ांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह का मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सीधा टकराव चल रहा है। इंद्रजीत यह मांग कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जाट और नान जाट वाद से संबंधित युवाओं को नौकरियां दी।
कांग्रेस प्रवक्ता विद्रोही ने कहा कि हिसार उपचुनाव में राव इंद्रजीत सिंह की टिप्पणी सही और तर्कसंगत है। हिसार जैसी स्थिति प्रदेश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी बन चुकी है। इसलिए समय आ गया है कि मौजूदा कांग्रेस प्लेटफार्म पर नान जाट को नेतृत्व दिया जाए। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसे आने वाले समय में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications