गद्दाफी ने 200 अरब डॉलर लगाए ठिकाने

अखबार का दावा है कि पश्चिमी देशों के अधिकारी पूरी कोशिश के बावजूद अब तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि गद्दाफी के पास कितना धन है। पश्चिमी देश भारत, चीन और रूस जैसे देशों को इस बात के लिए नहीं मना पाए हैं कि वे संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद के पारित प्रस्ताव के तहत गद्दाफी की संपत्तियों को जब्त करें।
इस अमेरिकी अखबार ने कहा कि अगर गद्दाफी की संपत्तियों का सही आकलन होगा तो वह दुनिया के सबसे अमीर शासकों-तानाशाहों में शुमार हो जाएंगे, हालांकि अब वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। लॉस एंजिलिस टाइम्स ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी भी यह जानकर हैरान रह गए कि अमेरिका में लीबिया के गद्दाफी शासन की 37 अरब डॉलर की संपत्ति किसी न किसी रूप में मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications